Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति बैठक की अध्यक्षता की, सुरक्षा तंत्र में आधुनिकतम तकनीक शामिल करने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में वैश्विक परिद़ृश्‍य और भारत की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए कल एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री को समुद्री, हवाई सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में देश की सुरक्षा तैयारियों के विभिन्‍न पहलुओं और ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी गई। उन्‍हें यूक्रेन के ताजा घटनाक्रम और भारत तथा पडोसी देशों के नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बारे में भी बताया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिए कि खारकीव में मारे गए नवीन शेखरप्‍पा का पार्थिव शरीर स्‍वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा क्षेत्र में वैश्विक तकनीकी उपयोग और भारत की प्रगति की विस्‍तृत जानकारी ली। उन्‍होंने देश के सुरक्षा तंत्र में नवीनतम तकनीक को एकीकृत करने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए, ताकि इससे न केवल हमारी सुरक्षा मजबूत हो बल्कि आर्थिक विकास को भी बढावा मिले।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

6 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

12 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

12 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.