Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिम्पू में भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। पारो से थिम्पू तक की यात्रा के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्‍होंने अपने इस विशिष्‍ट सार्वजनिक अभिनंदन के लिए महामहिम का आभार प्रकट किया।

प्रधानमंत्री और भूटान के महामहिम नरेश ने घनिष्ठ एवं विलक्षण भारत-भूटान मैत्री पर परम संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को आकार देने में लगातार ड्रुक ग्यालपो द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शक विजन की सराहना की।

इस मुलाकात ने द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयामों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान किया। दोनों नेताओं ने यह स्‍मरण करते हुए कि भूटान के लिए भारत और भारत के लिए भूटान एक स्थायी वास्तविकता है, इस महत्‍वपूर्ण परिवर्तनकारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने ऊर्जा, विकास सहयोग, युवा, शिक्षा, उद्यमिता और कौशल विकास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने संबंधी अवसरों पर गौर किया। दोनों नेताओं ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना के संदर्भ सहित कनेक्टिविटी और निवेश प्रस्तावों के संबंध में हुई प्रगति पर भी चर्चा की।

भारत व भूटान के बीच मैत्री और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जो परस्‍पर विश्वास एवं समझ द्वारा परिलक्षित होते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

13 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.