Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफ़ोन के जरिए बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफ़ोन के जरिए बात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार सुदृढ़ करते रहने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और अन्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के संबंध में रोडमैप 2030 के तहत हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन की दिशा में हुई प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित वाले क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचार साझा किए। दोनों नेता संपर्क बनाए रखने को लेकर सहमत हुए और होली के आगामी त्योहार पर शुभकामनाएं भी साझा कीं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

56 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

56 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

56 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

56 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.