प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम में जोरहाट से लगभग 17,500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास-परियोजनाओं का अनावरण तथा शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने आज सुबह असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य में सेन्ट्रल कोहोरा रेंज में मिही मुख में जीप और हाथी सफारी का अनुभव लिया। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक विश्व धरोहर है, जो एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से इस उद्यान के अपूर्व सौंदर्य और लोगों की गर्मजोशी का अनुभव लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी जगह है, जहां आत्मिक शान्ति मिलती है और लोग असम के साथ गहराई से जुड़ाव महसूस करते हैं।
प्रधानमंत्री ने उद्यान में वनदुर्गा नाम से प्रसिद्ध महिला वन-रक्षकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय धरोहर के संरक्षण में वनदुर्गा का समर्पण और साहस प्रेरणा का विषय है। इससे पहले, प्रधानमंत्री कल रात विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य में कोहोरा रेंज के असम पुलिस अतिथि-गृह में रुके थे।
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More
Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More
Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More
Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment