Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच आज नई दिल्ली में बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान का गर्मजोशी से स्वागत किया। बातचीत के एजेंडे में दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों की समीक्षा करना और भविष्य में सहयोग को आगे ले जाने का कार्यक्रम तैयार करना शामिल था। सुल्तान तारिक भारत की तीन दिन की सरकारी यात्रा पर आये हैं। उनके साथ वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों सहित उच्च स्तरीय शिष्ट मण्डल भी आया है।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में सुल्तान का औपचारिक स्वागत किया। सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत की यह पहली यात्रा है। भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सुल्तान की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और सहयोग में तेजी आयेगी तथा द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। सुल्तान तारिक का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है। वे शाम को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।

भारत और ओमान आपसी विश्वास और सम्मान से बने दीर्घकालीन मैत्री और सहयोग को साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच सदियों से मजबूत संपर्क स्थापित हैं। भारत और ओमान सामरिक भागीदार हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंध वर्षों से विकसित हुए हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, प्रगति और सम्पन्नता के लिए भविष्य में सहयोग के रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

7 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

7 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.