Categories: News-Headlines

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में प्रवासी भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के 800 से अधिक सदस्यों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडोनेशिया के बाली में प्रवासी भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के 800 से अधिक सदस्यों को संबोधित किया तथा उनसे बातचीत की। पूरे इंडोनेशिया से लोगों की उत्साही और विविधतापूर्ण भीड़ इकट्ठी हुई थी।

अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत और इंडोनेशिया के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दोनों देशों के बीच चिरस्थायी सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को रेखांकित करने के लिए “बाली जात्रा” की सदियों पुरानी परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में समानताओं पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा अपनी अपनाई हुई मातृभूमि के प्रति कड़ी मेहनत और लगन के माध्यम से विदेशों में भारत के कद एवं प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने भारत-इंडोनेशिया संबंधों की सकारात्मक प्रगति और इन संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बात की।

प्रधानमंत्री ने भारत की विकास गाथा, इसकी उपलब्धियों और भारत द्वारा डिजिटल, वित्त, स्वास्थ्य, दूरसंचार और अंतरिक्ष जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई जबरदस्त प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि भारत के विकास संबंधी रोडमैप में विश्व की राजनैतिक एवं आर्थिक आकांक्षाएं शामिल हैं और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में वैश्विक बेहतरी की भावना का समावेश है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के सदस्यों को अगले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और पतंग उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 जनवरी से 10 जनवरी, 2023 के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जाएगा और पतंग उत्सव बाद में गुजरात में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.