Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 62,224 नये मामले दर्ज, रिकवरी दर बढ़कर 95.80 प्रतिशत हुई

भारत में लगातार दैनिक नये मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 62,224 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। आज नौवें दिन लगातार नये मामले रोजाना के हिसाब से एक लाख के नीचे रहे। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के समवेत प्रयासों का नतीजा है। सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट भी देखी जा रही है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्‍या 8,65,432 रही। 70 दिनों बाद कोविड मामले नौ लाख से नीचे पहुंचे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 47,946 की कमी देखी गई। देश के कुल पॉजीटिव मामलों में सक्रिय मामले अब महज 2.92 प्रतिशत हैं।

कोविड-19 से ज्यादा से ज्यादा लोग उबर रहे हैं, जिसके आधार पर लगातार 34वें दिननये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वाले लोगों की तादादज्यादा बनी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,07,628 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों के मुकाबले 45 हजार (45,404) से अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

महामारी की शुरुआत से संक्रमित होने वाले लोगों में से कोविड-19 से 2,83,88,100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,07,628 लोग स्वस्थ हुये। इस तरह रिकवरी दर 95.80 प्रतिशत बैठती है, जिसमें बढ़ोतरी का रुझान देखा जा रहा है।

देश में जांच क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा किया गया है, जिसके आधार पर देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,30,987 जांचें की गईं। अब तक भारत में कुल मिलाकर 38.33 करोड़ (38,33,06,971) से अधिक जांचें हो चुकी हैं।

एक तरफ देश में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिव दर में लगातार कमी भी देखी गई। मौजूदा समय में साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर 4.17 प्रतिशत है, जबकि दैनिक पॉजीटिविटी दर आज 3.22 प्रतिशत रही। यह लगातार नौवें दिन पांच प्रतिशत से कम पर बरकरार रही।

भारत ने कल 26 करोड़ टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा पार कर लिया। आज सात बजे सुबह तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 36,17,099 सत्रों के जरिये वैक्सीन की कुल 26,19,72,014 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में 28,00,458 खुराकें लगाई गईं।

Leave a Comment

Recent Posts

कल का मौसम: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

कल का मौसम: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली… Read More

6 hours ago

मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा तोहफा! 1 शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, आज रिकॉर्ड डेट

मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा तोहफा! 1 शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, आज रिकॉर्ड… Read More

6 hours ago

एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: ‘कैप्टन कूल’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाए माही

एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: 'कैप्टन कूल' पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर… Read More

12 hours ago

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: इतिहास, स्टार खिलाड़ी और मौजूदा प्रदर्शन, जानें पूरी जानकारी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: इतिहास, स्टार खिलाड़ी और मौजूदा प्रदर्शन, जानें पूरी जानकारी नई दिल्ली: इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की… Read More

1 day ago

‘सतलुज’ विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में स्ट्रीमिंग रोकी

'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More

1 day ago

This website uses cookies.