केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 41,965 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 33,964 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,93,644 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत पर पहुंची गई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,78,181 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.15 प्रतिशत हैं।
एक ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत में कल एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। यह उपलब्धि बीते पांच दिनों में 2 बार प्राप्त की गई। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 1,33,18,718 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 65.41 करोड़ (64,41,13,508) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 69,06,357 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,06,785 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.31 करोड़ से अधिक (52,31,84,293) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.58 प्रतिशत है और यह पिछले 68 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.61 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 86 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More
मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More
SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More
सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment