Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,623 नए मामले दर्ज, कोविड टीकाकरण का कुल आंकड़ा 99.12 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 41,36,142 वैक्सीन की खुराक दी गईं। इससे आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 99.12 करोड़ (99,12,82,283) के आंकड़े को पार कर गया। यह उपलब्धि 97,99,506 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से अर्जित की गई।

पिछले 24 घंटों में 19,446 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) बढ़कर 3,34,78,247 हो गई है। इसके परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत हो गई। मार्च, 2020 के बाद रिकवरी दर वर्तमान में सबसे ऊंचे स्तर पर है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत और सहयोगात्मक प्रयासों के कारण दैनिक नए मामलों में पिछले 115 दिनों से लगातार 50,000 से कम दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 14,623नए मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2 लाख से कम हो गई हैं वर्तमान में यह संख्या 1,78,098 हैं, जो पिछले 229 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशत हैं।

देश में परीक्षण क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,23,702जांच की गई। देश में अबतक 59.44 करोड़ से अधिक (59,44,29,890) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, देश में परीक्षण क्षमता बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत चल रही है जो पिछले117 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 51 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह 134 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम चल रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

10 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.