पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के नेता शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री होंगे। नेशनल असेम्बली में शाहबाज शरीफ को दो सौ एक वोट मिले जबकि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार उमर अयूब खान महज 92 वोट जुटा सके। यह मतदान भारी हंगामे के बीच हुआ। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थक सांसदों ने इमरान खान की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहबाज शरीफ ने सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव में धांधली की है।
पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न आम चुनाव में बडे पैमाने पर वोटों की धांधली के आरोप लगे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का आरोप है कि उसके उम्मीदवारों को सबसे अधिक वोट मिलने के बावजूद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के कई उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment