Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में ममता बैनर्जी को उम्‍मीदवार घोषित किया

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तृणमूल कांग्रेस के विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर चुनाव हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भी आज पार्टी उम्मीदवार पर चर्चा के लिए बैठक करेगी।

इस बीच, कांग्रेस ने भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अपना उम्मीदवार खडा करने के संकेत दिये हैं। मतदान 30 सितम्बर को होगा। 13 सितम्बर तक नामांकन भरे जा सकते हैं और 16 सितम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

तृणमूल कांग्रेस ने भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के नाम की घोषणा की है। सुश्री बनर्जी राज्य विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गईं थीं। अन्य राजनीतिक दलों ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सुश्री ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के छह महीनों में विधायक बनना जरूरी है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

14 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.