Categories: News-Headlines

पर्यटन मंत्रालय 26 से 31 जनवरी तक लाल किले के लॉन में छह-दिवसीय मेगा इवेंट “भारत पर्व” आयोजित करेगा

भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 26 से 31 जनवरी, 2023 तक दिल्ली के लाल किले के लॉन और ज्ञान पथ पर छह-दिवसीय मेगा इवेंट “भारत पर्व” का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है, जिसके मुख्य आकर्षण में आयोजन स्थल पर सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र दिवस परेड झांकी का प्रदर्शन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की सांस्कृतिक मंडलियां, पैन इंडिया फूड कोर्ट और पैन – इंडिया क्राफ्ट बाज़ार जिसमें 65 हस्तकला स्टॉल शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 26 जनवरी, 2023 को शाम 5:30 बजे होगा और 26 जनवरी, 2023 को शाम 5:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक तथा 27 से 31 जनवरी, 2023 तक दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस आयोजन से सभी दिनों में बड़ी संख्या में आगंतुकों के आकर्षित होने की उम्मीद है।

इससे पहले 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 (और वर्ष 2021 में वर्चुअल) में लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर भारत पर्व आयोजित किया गया था। लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर 2 साल के अंतराल के बाद फिजिकल इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फूड फेस्टिवल, हस्तशिल्प मेला, लोक और आदिवासी नृत्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा प्रदर्शन, गणतंत्र दिवस झांकी का प्रदर्शन, लाल किले की प्रकाश सज्जा आदि शामिल होंगे। आयोजन के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी20 और मिशन लाइफ के लिए ब्रांडिंग एवं प्रचार भी शामिल होंगे।

छहदिवसीय आयोजन में निम्नलिखित प्रमुख घटक होंगे:

क्षेत्रीय भोजन प्रदर्शन और बिक्री

फूड कोर्ट

राज्य सरकार द्वारा स्टॉल।

आईएचएम द्वारा स्टॉल

खाद्य विक्रेताओं द्वारा स्टाल

खाद्य प्रदर्शन (पोषक अनाज वर्ष पर केंद्रित)

हस्तकला और हथकरघा

विकास आयुक्त, हैंडलूम द्वारा स्टॉल

राज्य सरकारों द्वारा स्टॉल

खादी ग्राम उद्योग, ट्राइफेड द्वारा स्टॉल

संस्कृति और विरासत

क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालयद्वारा नृत्‍य प्रदर्शन

राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शन

विशेष प्रदर्शन

झांकी का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के मंत्रालयों और संगठनों की उपलब्धियां और प्रमुख कार्यक्रम

गतिविधि क्षेत्र

नुक्कड़ नाटक

प्रश्नोत्तरी

चित्रकला प्रतियोगिताएं

पर्यटन युवा क्लब, स्कूल/कॉलेज की भागीदारी

अनुभवात्मक क्षेत्र

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

9 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

15 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

15 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

15 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

15 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.