पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में 7 प्रतिष्ठित स्थलों अर्थात आगरा में ताजमहल, दिल्ली में हुमायूं का मकबरा, लाल किला, कुतुब मीनार, बिहार में महाबोधि मंदिर, गोवा में कोलवा बीच और असम के काजीरंगा में गंतव्य आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिससे इन पर्यटन स्थलों और स्थलों के पास रहने वाले स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित, उन्नत और जागरूक किया जा सके।
यह कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी दोनों गंतव्यों में रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र में लगी जनशक्ति को उन्नत करने की दिशा में सक्षम है। यह कार्यक्रम वित्त वर्ष 2020-21 में भी जारी रहा है और इसे 150 से अधिक नए गंतव्यों तक बढ़ाया गया है। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण यह कार्यक्रम 44 गंतव्यों तक पहुंचा है। यह कार्यक्रम चालू वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भी जारी है और अब तक यह कार्यक्रम 24 गंतव्यों तक पहुंच चुका है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 5,804 लोगों को शामिल किया जा चुका है।
इस बात की जानकारी पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में लिखित जवाब में दी है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More
परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6… Read More
आरबीआई ने कहा कि चलन में मौजूद 2 हजार रुपये मूल्य वर्ग के 98 दशमलव… Read More
आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किग्ंस का… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment