नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया। पिछले वर्ष दिसम्बर में पदभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है।
भारत यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री, नई दिल्ली में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। वे द्विपक्षीय भागीदारी के विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री प्रचंड उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे। यह यात्रा भारत नेपाल सम्बन्धों को नई गति प्रदान करेगी।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा, भारत की पड़ोस प्रथम नीति के अंतर्गत दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परम्परा को जारी रखेगी। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में सहयोग के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध सशक्त हुए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री की यात्रा द्विपक्षीय भागीदारी को दोनों पक्षों द्वारा और अधिक गति देने के महत्व को रेखांकित करती है।
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की वैकल्पिक T20 Playing XI, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment