Categories: News-Headlines

देश के विभिन्‍न शहरों में होने वाली जी-20 बैठकों से देश की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार की प्रक्रिया को बड़ा प्रोत्‍साहन मिलेगा

देश के विभिन्‍न शहरों में एक वर्ष की अवधि में होने वाली जी-20 बैठकों से देश की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार की प्रक्रिया को बड़ा प्रोत्‍साहन मिलेगा। उदयपुर में संवाददाता सम्‍मेलन में जी-20 गतिविधियों के संचालन के लिए तैनात विशेष अधिकारी मुक्‍तेश परदेशी ने कहा कि इससे पर्यटन की संभावनाएं बढेंगी और देश के सांस्‍कृतिक पहलू को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि जी-20 बैठकों से कोविड महामारी से प्रभावित रोजगार सृजन को अपेक्षित प्रोत्‍साहन मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 बैठकों के आयोजन को जन आन्‍दोलन बनाया जाना है क्‍योंकि इस कूटनीतिक आयोजन में बड़ी संख्‍या में जनता हिस्‍सेदारी करने वाली है। उन्‍होंने कहा कि जहां-जहां जी-20 बैठकें होंगी वहां के लोग अंग्रेजी और फ्रेन्‍च जैसी अन्‍य भाषाएं सीखने का प्रयास करेंगे। मुक्‍तेश परदेशी ने कहा कि लोग जी-20 शिष्‍टमंडल में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों का स्‍वागत करने के लिए उत्‍साह से फ्रेन्‍च भाषा के शब्‍द सीख रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। इसलिए विदयार्थियों, कारोबारियों और महिलाओं को जी-20 के तहत लाया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

21 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.