Categories: News-Headlines

देश के राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए 99 प्रतिशत से अधिक मतदान, मतगणना बृहस्‍पतिवार को

देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान आज संपन्न हो गया है। संसद भवन और राज्य विधानसभा परिसरों में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। मतगणना बृहस्‍पतिवार को होगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा इस शीर्ष पद के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मतदाताओं की संख्या चार हजार आठ सौ नौ थी, जिसमें सात सौ 76 संसद सदस्य और चार हजार 33 विधानसभा सदस्य शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल और डॉ मनसुख माण्‍डविया ने संसद भवन में सबसे पहले मतदान किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव और अन्य ने भी मतदान किया।

संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा के महासचिव पी. सी मोदी ने कहा कि संसद भवन में 727 सांसदों और 9 विधायकों में से 730 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 721 सांसद और 9 विधायक शामिल हैं। श्री मोदी ने कहा कि संसद भवन में 99 दशमलव एक-आठ प्रतिशत मतदान हुआ।

महासचिव ने कहा कि विभिन्न राज्यों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी आज ही सीलबंद मतपेटियों के साथ सड़क और हवाई मार्ग से नई दिल्ली में संसद भवन पहुंचना शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतपेटियों को हवाई अड्डे से संसद भवन तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.