Categories: News-Headlines

देशभर में आज होली मनाई जा रही है

होली आज देश भर में उल्‍लास और उमंग के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत के आगमन और बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर बधाइयों और मिठाइयों का सिलसिला जारी है और लोग एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। देशभर में, लोगों में मस्‍ती का सुरूर है और वे गीत-संगीत की थाप पर नृत्‍य करते देखे जा रहे हैं। बच्‍चे, रंग भरे गुब्‍बारों के साथ होली का आनंद ले रहे हैं।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। एक संदेश में उन्‍होंने कहा कि होली स्‍नेह और भाईचारे का त्‍योहार है और हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने होली पर सबके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के संचार की कामना की है।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा है कि होली रिश्तों को मजबूत करने और गलतियों को माफ करने और वसंत की नई शुरुआत का स्वागत करने का त्‍यौहार है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कामना की कि सभी के जीवन में खुशियों और उत्साह के रंग हमेशा भरे रहें। 

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.