Categories: News-Headlines

दीपों का त्‍योहार ‘दीपावली’ आज पूरे देश में मनाई जा रही है

दीपों का त्‍योहार दीपावली आज पूरे देश में पारंपरिक आस्‍था और उल्‍लास से मनाई जा रही है। भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्‍या लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों के दीपोत्सव से दीपावली की परंपरा शुरू हुई थी। इस अवसर पर धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा- अर्चना की जाती है तथा मंदिरों, सार्वजनिक स्‍थलों और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनायें दी हैं। शुभकामना संदेश में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि दिवाली हर्षोंल्‍लास और खुशियों का पर्व है तथा आपसी सहयोग और सद्भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्‍होंने कहा कि दिवाली पर की जाने वाली रोशनी ज्ञान के आलोक का प्रतीक है जो अंतरतम के अंधकार और अज्ञानता को दूर करता है। राष्‍ट्रपति ने आशा व्‍यक्‍त की कि यह त्‍योहार वंचितों की मदद करने की भावना मजबूत करे। उन्‍होंने लोगों से शुभ और लाभ की परम्‍परा जारी रखने की भी अपील की। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में कहा है कि दिवाली का पर्व राम राज्‍य के महत्‍व को व्‍यक्‍त करता है, जो कल्‍याणकारी शासन का आदर्श है। उन्‍होंने कहा कि यह त्‍योहार भगवान राम के आदर्श जीवन में विश्‍वास की पुष्टि करता है। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली प्रत्‍येक व्‍यक्ति के जीवन में बुद्धि-विवेक, शांति, समृद्धि, और खुशहाली लायेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा कि दीपावली का त्‍योहार आलोक और तेजस्विता से संबंधित है। उन्‍होंने इस पवित्र त्‍योहार पर लोगों के जीवन में खुशहाली और आनन्‍द की कामना की। प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की है कि लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। एक ट्वीट में अमित शाह ने दीपों के त्‍योहार पर हर एक के लिये सुख, स्‍वास्‍थ्‍य और सामृद्धि की कामना की।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

4 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.