दिल्ली में मंगलवार को प्रतिकूल मौसम की वजह से वायु गुणवत्ता में और गिरावट आई तथा शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 दर्ज किया गया। सोमवार को यह 331 था।
पड़ोसी फरीदाबाद (359), गाजियाबाद (324), ग्रेटर नोएडा (284), गुरुग्राम (306) और नोएडा (332) में वायु गुणवत्ता ‘खराब से बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि हवा की गति मध्यम होने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले दो दिनों तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी के निचले स्तर पर रहने का अनुमान है।
हवा की गति बढ़ने पर बृहस्पतिवार से स्थिति में सुधार होने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment