राष्ट्रीय राजधानी में आज वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई हालांकि तेज हवाओं के कारण रविवार से इसमें उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है।
आज सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह आंकड़ा 370 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।
पड़ोसी जिले गाजियाबाद (342), गुड़गांव (340) और नोएडा (363) में भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।
संबंधित प्राधिकारियों के अनुसार, तेज हवाएं चलने के कारण रविवार से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।
प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में गैर आवश्यक सामान ला रहे ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रखने समेत 10 दिशानिर्देश बुधवार को जारी किए।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment