Categories: News-Headlines

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात के सुचारू प्रवाह और नियमन के लिए पूरे शहर में व्यापक व्यवस्था की

दिल्ली यातायात पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात के सुचारू प्रवाह और नियमन के लिए पूरे शहर में व्यापक व्यवस्था की है साथ ही कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

आज एक प्रेसवार्ता में दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त एस एस यादव ने जानकारी दी कि 31 तारीख को रात आठ बजे से किसी भी वाहन को कनॉट प्लेस की ओर आने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि कनॉट प्लेस के भीतरी, मध्य तथा बाहरी सर्कल में केवल वैध पास वाले वाहनों को छोड़कर किसी भी तरह के अन्य वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। एस एस यादव ने बताया कि यातायात पुलिस ने नए वर्ष को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए विशेष इंतेज़ाम किये हैं जिसके तहत यातायात पुलिस के एक हज़ार आठ सौ 50 और दिल्ली पुलिस के करीब 17 से 18 हज़ार जवान पूरे शहर में तैनात रहेंगे।

उन्होंने नए वर्ष के समारोह में शामिल होने वाले लोगों से कोवि़ड-19 दिशानिर्देशों के पालन का अनुरोध भी किया।

यातायात निर्देशिका
नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले जश्न के मद्देनजर यातायात के संचालन के लिए पूरे शहर में व्यापक व्यवस्था की गई है। मुख्यतः कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं।
कृपया इसका 👇पालन करें। pic.twitter.com/Q37FS2lM6c

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 30, 2022

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

15 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.