डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर को शनिवार को मुंबई में हुए ‘डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल’ में सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर सलमान खान, अर्जुन कपूर, साजिद नाडियाडवाला समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इवेंट में शामिल हुए। डेविड धवन की कई फिल्मों के हीरो रहे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी इवेंट में पहुंचे, लेकिन गोविंदा खुद नजर नहीं आए। गौरतलब है कि 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। फिल्म फेस्टिवल में गोविंदा की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दे दी। साल 2013-14 के दौरान दोनों के रिश्तों में दूरियां आने की खबरें सामने आई थीं। 2019 में ‘आप की अदालत’ में गोविंदा ने कहा था कि राजनीति छोड़ने के बाद जब वे दोबारा काम की तलाश में थे, तब उनके सेक्रेटरी डेविड धवन के साथ बैठे थे। गोविंदा ने अपने सेक्रेटरी से फोन का स्पीकर ऑन रखने को कहा, ताकि वह सुन सकें कि डेविड उनके बारे में क्या सोचते हैं। तब डेविड धवन ने सेक्रेटरी से कहा, ‘चीची (गोविंदा) अब बहुत ज्यादा सवाल पूछने लगा है। इतने सवालों के बाद मेरा उसके साथ काम करने का दिल नहीं है। उसे बोलो कि कहीं कोई छोटा-मोटा काम ढूंढ ले।’ गोविंदा ने शो में भावुक होते हुए कहा था कि डेविड धवन की यह बात उनके दिल पर लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वे अब कभी डेविड के साथ काम नहीं करेंगे। डेविड धवन की नई फिल्म 5 जून को रिलीज होगी यह फिल्म फेस्टिवल PVR INOX की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें डेविड धवन की सुपरहिट फिल्मों ‘पार्टनर’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘राजा बाबू’ और ‘आंखें’ को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। साथ ही उनकी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की भी चर्चा हुई, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है। देखें इवेंट की तस्वीरें- सलमान बोले- इसने मेरा एक और गाना उठा लिया
इवेंट के दौरान सलमान खान ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में उनकी फिल्म के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ को रीक्रिएट करने पर मजाक में उनकी खिंचाई की। सलमान की इस बात पर वरुण शर्माने लगे। अब इस बातचीत के वीडियो सामने आए हैं। सलमान ने वरुण की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।’ सलमान की यह बात सुनकर वरुण धवन शर्मा गए और हंसने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर सलमान से कहा, ‘भाई रहने दो।’ ————-
ये खबर भी पढ़ें…. डायरेक्टर डेविड धवन हुए इमोशनल:बेटे वरुण की तारीफ करते हुए छलके आंसू, बोले- हर माता-पिता को ऐसा बेटा मिलना चाहिए फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर डेविड धवन इमोशनल हो गए। बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। डेविड धवन ने कहा, ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। पूरी खबर पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment