Categories: News-Headlines

ट्राई के ‘‘प्रसारण और केबल सेवाओं के नियामकीय ढांचे की समीक्षा’’ पर जारी परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘‘प्रसारण और केबल सेवाओं के नियामकीय ढांचे की समीक्षा’’ पर 08 अगस्त 2023 को एक परामर्श पत्र जारी किया था। परामर्श पत्र में उठाये गये मुद्दों पर हितधारकों से टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि शुरू में 05 सितंबर 2023 और प्रति-टिप्पणियों के लिये 19 सितंबर 2023 रखी गई थी।

हितधारकों की ओर से टिप्पणियां सौंपने की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किये जाने पर लिखित टिप्पणियां और प्रति- टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर क्रमशः 19 सितंबर 2023 और 03 अक्टूबर 2023 कर दी गई।

उसके बाद भी, हितधारकों के आग्रह को ध्यान में रखते हुये, परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां सौंपे जाने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर क्रमशः 03 अक्टूबर 2023 और 17 अक्टूबर 2023 कर दिया गया।

अब, उपर उल्लिखित परामर्श पत्र पर टिप्पणियां सौंपने के लिये समय बढ़ाये जाने के बारे में हितधारकों से प्राप्त आग्रह को देखते हुये टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां सौंपने की अंतिम तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ाकर क्रमशः 10 अक्टूबर 2023 और 25 अक्टूबर 2023 करने का निर्णय किया गया है। इसके बाद टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां सौंपने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने के किसी और आग्रह पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

5 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

6 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

6 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

6 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

7 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.