Categories: News-Headlines

ट्राइफेड ने मीशो, IFCA और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

जनजातीय समुदायों के लिए व्यापार से उपभोक्ता (बी2सी) से व्यापार से व्यापार (बी2बी) दृष्टिकोण को बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण कदम में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) ने आदिवासी जनजातीय व्यवसायों को सुविधाजनक बनाने के लिए मीशो, भारतीय पाक कला संघों के महासंघ (आईएफसीए) और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान (एमजीआईआरआई) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। 16 से 24 फरवरी 2025 तक राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे प्रमुख कार्यक्रम ‘आदि महोत्सव’ के दौरान 18 फरवरी को इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह व्यापार से व्यापार दृष्टिकोण के कार्यान्वयन और जनजातीय उत्पाद बाजार के संवर्द्धन को सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मीशो के साथ समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय उत्पादों को उनके सामाजिक वाणिज्य मंच पर शामिल करने के साथ ही जनजातीय आपूर्तिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पहल भी करना है। भारतीय पाककला संघ (आईएफसीए) अपने प्रौद्योगिकी मंच के माध्यम से पाककला पेशेवरों और होटल श्रृंखलाओं के साथ दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने में सहायता करेगा। इसके अलावा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान (एमजीआईआरआई) ने कारीगरों के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण करने के लिए ज्ञान भागीदार के रूप में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) के साथ भागीदारी की है।

इन सहमति पत्रों का आदान-प्रदान ट्राइफेड के महाप्रबंधकों द्वारा प्राची भूचर, सार्वजनिक नीति और सरकारी मामलों की प्रमुख, मीशो, शेफ मंजीत गिल, आईएफसीए और डॉ. आशुतोष ए. मुरकुटे, निदेशक, एमजीआईआरआई के साथ ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक आशीष चटर्जी की उपस्थिति में देश भर में आदिवासी समुदायों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर किया गया। इसके साथ अन्य उपक्रमों के साथ, ट्राइफेड इन समुदायों के आर्थिक कल्याण को सक्षम करने और उन्हें मुख्यधारा के विकास के करीब लाने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 16 फरवरी, 2025 को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके, नई दिल्ली की संसद सदस्य बांसुरी स्वराज की उपस्थिति में इस महोत्सव का उद्घाटन किया था।

ट्राइफेड के बारे में : ट्राइफेड भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एक संगठन है, जो जनजातीय उत्पादों के विपणन विकास के माध्यम से जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए समर्पित है। ट्राइफेड बड़े महानगरों और राज्य की राजधानियों में जनजातीय कुशल शिल्पकारों और महिलाओं को सीधे बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए “आदि महोत्सव राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव” का आयोजन कर रहा है। महोत्सव का विषय “उद्यमिता, जनजातीय शिल्प, संस्कृति, भोजन और वाणिज्य की भावना का उत्सव” है, जो जनजातीय जीवन के मूल लोकाचार का प्रतिनिधित्व करता है।

मीशो के बारे में : मीशो एक भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म है जो मुख्य रूप से सोशल कॉमर्स पर केंद्रित है। यह व्यक्तियों और छोटे व्यवसायों को अपने पोर्टल के माध्यम से और अकसर व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से ऑनलाइन उत्पाद बिक्री की अनुमति देता है। यह प्लेटफ़ॉर्म कपड़ों, एक्सेसरीज, घरेलू सामान और अन्य उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

आईएफसीए के बारे में : इंडियन फेडरेशन ऑफ कलिनरी एसोसिएशन (आईएफसीए) एक पेशेवर संगठन है जो भारत में पाक कला के विकास और प्रचार के लिए समर्पित है। यह एक राष्ट्रीय निकाय के रूप में कार्य करता है जो देश भर के शेफ और पाक कला पेशेवरों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। आईएफसीए शिक्षा, नेटवर्किंग और शेफ, पाक कला शिक्षकों और आतिथ्य उद्योग के बीच सहयोग के माध्यम से पाक कला पेशे को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।

एमजीआईआरआई के बारे में:

महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान (एमजीआईआरआई) भारत में ग्रामीण औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक संस्था है। इसकी स्थापना लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर सतत ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता के बारे में महात्मा गांधी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

13 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

19 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

19 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

19 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

19 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.