Categories: News-Headlines

टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी की मिक्‍स्‍ड 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज अदाना ने रजत पदक जीता

मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज अदाना ने रजत पदक जीता

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत ने आज एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिया है। भारत ने निशानेबाजी में पैरालिम्पिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने पैरालिंपियनों को बधाई दी है।

तोटोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत ने आज इतिहास रचते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। जबकि, इसी स्‍पर्धा में सिंहराज रजत पदक जीतने में सफल रहे। बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्‍स की एसएल-4 स्पर्धा में सुहास यथिराज और एसएल-3 स्पर्धा में प्रमोद भगत, जबकि एस.एच.6 स्‍पर्धा में कृष्‍णा नागर ने फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्‍के किए। आज प्रमोद भगत स्‍वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे, जबकि इसी स्‍पर्धा में मनोज सरकार कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। पैरालंपिक खेलों के अंतिम दिन कल सुहास यथिराज और कृष्‍ण नागर अपनी-अपनी स्‍पर्धा के स्‍वर्ण और तरुण कांस्‍य पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। आज ही पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में नवदीप पदक के लिए मुकाबला करेंगे। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कास्य सहित 15 पदक हासिल कर लिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

1 hour ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

1 hour ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

1 hour ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

1 hour ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.