प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड खनन घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश को धन-शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने कल रांची में उसके आवास और कार्यालय पर छापे मारे और दो ए.के.-47 राइफल और 60 जिन्दा कारतूस बरामद किए। प्रेम प्रकाश के संबंधियों के झारखंड़, बिहार, तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली स्थित आवासों पर भी छापे मारे गए।
इस बीच, झारखंड सरकार ने प्रेम प्रकाश के साथ मुख्य मंत्री हेमंत सोरेने का नाम जोड़े जाने की खबरों पर आपत्ति व्यक्त की है। प्रेस विज्ञप्ति में राज्य सरकार ने मीडिया संस्थानों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमत्री हेमंत सोरेन का नाम इस व्यक्ति के साथ जोड़ने की खबरों को सोशल मीडिया पर डालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच रांची पुलिस ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में बरामद ए.के.-47 राइफलें दो सुरक्षाकर्मियों को आवंटित की गई थीं। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी राइफलें प्रेम प्रकाश के निवास पर रखी थीं। पुलिस ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment