Categories: News-Headlines

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने आज अपना 103वां स्थापना दिवस मनाया

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने आज अपना 103वां स्थापना दिवस मनाया। कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर और अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय के हाल ही में निर्मित शताब्दी द्वार का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस विश्‍वविद्यालय के लिए एक महान क्षण है। उन्‍होंने पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की है जिसमें एनआईआरएफ रैंकिंग में लगातार दूसरे वर्ष तीसरी रैंक, प्रतिष्ठित पीएमआरएफ फैलोशिप के लिए कई जामिया शोधकर्ताओं का चयन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में छब्बीस जामिया वैज्ञानिकों को स्थान मिलना शामिल है। प्रोफेसर अख्‍तर ने बताया कि विश्वविद्यालय में जल्‍द ही एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

इस स्थापना दिवस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। जामिया स्कूलों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें तमसीली मुशायरा, कव्वाली, लोक नृत्य, नाटक, ग़ज़ल, और अन्य प्रदर्शन शामिल थे। 27 अक्टूबर से शुरू यह पांच दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम 31 अक्टूबर को समाप्त होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

14 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

20 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

20 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

4 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 days ago

This website uses cookies.