जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के द्रबशल्ला में 27 जनवरी, 2024 की सुबह 11.30 बजे मोड़ सुरंगों के माध्यम से चिनाब नदी के मार्ग को मोड़ने के साथ प्रदेश में 850 मेगावाट की रैटल पनबिजली परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई। नदी मोड़ से बांध की खुदाई और निर्माण की महत्वपूर्ण गतिविधि शुरू करने के लिए नदी तल पर बांध क्षेत्र को अलग किया जा सकेगा। इससे बांध निर्माण गतिविधियों में तेजी आएगी और परियोजना कार्य में किसी तरह के विलंब को कम करने में मदद मिलेगी ताकि मई 2026 की निर्धारित तिथि को परियोजनापूरी की जा सके।
नदी मोड़ समारोह का उद्घाटन एनएचपीसी के सीएमडी आर.के. विश्नोई ने किया। इस अवसर पर एच. राजेश प्रसाद, प्रधान सचिव (पीडीडी), जम्मू-कश्मीर सरकार; आई. डी. दयाल, अध्यक्ष, आरएचपीसीएल; पंकज मंगोत्रा, एमडी, जेकेएसपीडीसी; ए.के. नौरियाल सीईओ, आरएचपीसीएल;एनएचपीसी के निदेशकों के साथ ही एनएचपीसी और जम्मू-कश्मीर सरकार के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस रैटल परियोजना को पूरा करने का काम रैटल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएचपीसीएल) कर रहा है जो एनएचपीसी लिमिटेड और जम्मू-कश्मीर सरकार का संयुक्त उद्यम है, जिसकी हिस्सेदारी क्रमशः 51:49 प्रतिशत है। रैटल पनबिजली परियोजना 850 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित है। इस परियोजना को जनवरी 2021 में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने मंजूरी दी, जिसकी कुल लागत 5281.94 करोड़ रुपये है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment