Categories: News-Headlines

जन समर्थ पोर्टल वर्तमान में ऋण से जुड़ी 13 सरकारी योजनाओं के तहत ऋण की सुविधा

सरकार ने 6 जून, 2022 को “जन समर्थ” पोर्टल लॉन्च किया था। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किसानराव कराड ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि “जन समर्थ” पोर्टल की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

यह सभी हितधारकों जैसे लाभार्थियों, वित्तीय संस्थानों, केंद्र/राज्य सरकार की एजेंसियों और नोडल एजेंसियों को एक साझा मंच प्रदान करता है।
आवेदक वर्तमान में इस पोर्टल के माध्यम से 13 योजनाओं तक पहुँच सकता है।
सब्सिडी पात्रता की जांच के लिए आवेदकों का सहज मार्गदर्शन।
लाभार्थी के लिए सबसे उपयुक्त योजना की सिफारिश की सुविधा।
डिजिटल सत्यापन के आधार पर ऋण आवेदन की डिजिटल स्वीकृति।
लाभार्थी अपने ऋण आवेदन की स्थिति की जानकारी वास्तविक समय पर प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि आवेदकों द्वारा “जन समर्थ” पोर्टल के उपयोग से ऋण आवेदन और धनराशि वितरण प्रक्रिया आसान हो जायेगी, क्योंकि आवेदन के अपलोड होने के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए इसमें लगे नियम इंजन स्वतः काम करना शुरू कर देते हैं। इससे समय और मेहनत की बचत होगी, क्योंकि आवेदक पोर्टल पर ऋण के लिए आवेदन कर सकता है, जो 24/7 आधार पर उपलब्ध है।

पोर्टल वर्तमान में ऋण से जुड़ी 13 सरकारी योजनाओं के तहत युवाओं, छात्रों, उद्यमियों और किसानों के लिए ऋण की सुविधा देता है, जिनमें शिक्षा ऋण, कृषि ऋण, व्यावसायिक गतिविधि ऋण और आजीविका ऋण आदि शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि कोई भी आवेदक/लाभार्थी पंजीकरण कर सकता है, विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्रता की जांच कर सकता है और जन समर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल ऋण अनुमोदन के लिए आवेदन कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

6 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

6 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

7 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

7 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

7 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.