छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। ये विधानसभा सीटें महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना में मुनुगोड, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर हैं। इन सीटों के लिए तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।
ओडिशा: धामनगर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 4749 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
बिहार: मोकामा विधानसभा उपचुनाव में के शुरुआती रुझानों के मुताबिक RJD की नीलम देवी 12,760 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। भाजपा की सोनम देवी 8,069 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
बिहार उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक गोपालगंज विधानसभा सीट पर RJD के मोहन प्रसाद गुप्ता 2713 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के अमन गिरी 15,866 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी 10,853 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव की मतगणना जारी है। DM महेंद्र बहादुर ने बताया,”हमारी तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण हैं।32 राउंड मतगणना होगी।अभी तक 2 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अभी सूचना है कि BJP के उम्मीदवार 3200 मतों से आगे चल रहे हैं।”
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment