देश के छह राज्यों के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रचार कल समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, केरल की पुत्थूपल्ली, त्रिपुरा की धनपुर तथा बोक्सानगर, पश्चिम बंगाल की धूपगिरि और झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर कल मतदान कराया जाएगा। वोटों की गिनती इस महीने की आठ तारीख को कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। इस सीट पर कल मतदान कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर कल होने वाले उपचुनाव को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य सरकार के दो दर्जन से ज्यादा मंत्रियों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं ने सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी। इस सीट पर उपचुनाव पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है जो अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस सीट पर प्रत्याशी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सहित सभी वाम दलों ने न केवल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अपना समर्थन दिया है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment