Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 85 उम्मीदवारों और सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की घोषणा की

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 85 उम्मीदवारों और सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्य विधानसभा में 90 सीटें हैं और यहां दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।

इस बीच, आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और आबकारी विभाग सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवारों द्वारा शराब और अन्य वस्तुएं बांटने की आशंका के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में सीमावर्ती क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा स्थापित 31 चेकपोस्टों में दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। विभाग ने वाहनों की तलाशी लेने के लिए उड़नदस्ते भी बनाए हैं। अब तक विभाग द्वारा करीब 75 लाख रूपये मूल्य की 25 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। विभाग ने शराब के अवैध परिवहन के बारे में सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नबंर – 14405 भी जारी किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

7 hours ago

भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार हुआ

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More

7 hours ago

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More

7 hours ago

AERB ने कुडनकुलम परियोजना की इकाई 5 और 6 में प्रमुख उपकरण स्थापना को मंजूरी

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6… Read More

7 hours ago

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया, आज चेन्नई सुपर किग्ंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से

आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किग्ंस का… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.