छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 50 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 13 माओवादियों के सर पर 68 लाख रूपए के इनाम की घोषणा की गई थी। यह पहली बार है जब राज्य में इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है।
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी – पीएलजीए बटालियन और अन्य समूहों में सक्रिय कमांडर और उप-कमांडर स्तर के माओवादी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार रूपए का चैक दिया गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नए सुरक्षा शिविरों को लगातार स्थापित किए जाने और सड़क निर्माण तथा बस्तर संभाग के दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। इन उपायों से सरकार में लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद छोड़कर शांति की राह पर लौटने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार तैयार है।
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment