Categories: News-Headlines

चक्रवाती तूफान जवाद के कारण ओडिशा और आंध्रप्रदेश के विभिन्न शहरों में यूजीसी-नेट की कल होने वाली परीक्षाएं स्‍थगित

चक्रवाती तूफान जवाद के कारण ओडिशा और आंध्रप्रदेश के विभिन्न शहरों में यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की कल होने वाली परीक्षाएं स्‍थगित कर दी गई है। भुवनेश्वर, गुनुपुर, कटक, पुरी, बह्मपुर और विशाखापट्टनम में परीक्षाएं टाली गई हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने चक्रवाती तूफान जवाद के लिए रेड अलर्ट जारी होने के बाद यह कदम उठाया है। परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएंगी। एजेंसी के नोटिस में कहा गया है कि ओडिशा और आंध्रप्रदेश के अन्य शहरों तथा देश के अन्य राज्यों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

एजेंसी ने ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में कल होने वाली भारतीय विदेश व्यापार संस्थान की वर्ष 2022-24 के एमबीए (आईबी) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा भी टाल दी है। विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, संबलपुर, कटक, कोलकाता और दुर्गापुर में यह परीक्षा स्‍थगित की गई है। एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

12 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.