Categories: News-Headlines

ग्‍लास्‍गो में कॉप 26 की बैठक में भारत ने जलवायु परिवर्तन के दुष्‍प्रभावों से निपटने के लिए सामूहिक संकल्‍प का आह्वान किया

विश्‍व के देशों ने कॉप-26 ग्‍लासगो बैठक में जीवाश्‍म ईंधन समाप्‍त करने पर अपने रूख में नरमी लाई है। कॉप-26 जलवायु शिखर बैठक में अंतिम समझौते के नये मसौदे से पता चलता है कि जीवाश्‍म ईंधन खत्‍म करने के रूख में नरमी आई है, लेकिन जीवाश्‍म ईंधन समाप्‍त करने के लिए आवश्‍यक सभी बातों को हटाया नहीं गया है। ग्‍लासगो बैठक का मूल पत्र जीवाश्‍म ईंधन का विशेष उल्‍लेख करने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु बैठक का पहला दस्‍तावेज़ है।

कॉप-26 शिखर बैठक में निर्धारित समय तक उत्‍सर्जन खत्‍म करने का प्रस्‍ताव कल पारित किया गया, क्‍योंकि जलवायु परिवर्तन के दुष्‍प्रभावों को टालने से संबंधित समझौते पर बातचीत आज भी जारी है। जिन मुद्दों पर बातचीत चल रही है उनमें कोयला और अन्‍य जीवाश्‍म ईंधनों पर सब्सिडी तथा गरीब देशों को वित्‍तीय मदद पहुंचाना शामिल है।

इस बीच, भारत ने जलवायु परिवर्तन के दुष्‍प्रभाव से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने एक बयान में कहा है कि यह संदेश तभी भरोसेमंद होगा जब विकसित देश समन्वित प्रयास करें और विकासशील देशों को वित्‍तीय सहायता दें। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व में गैस उत्‍सर्जन एक दशमलव एक डिग्री तक लाने पर विशेष ध्‍यान दिया जाना चाहिए और यह कार्य विकसित देशों के सहयोग से ही संभव है। मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि अगला जलवायु सम्‍मेलन कॉप-27 शर्म-अल-शेख में होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

Delhi-NCR Weather: अगले 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट, मानसून हुआ और सक्रिय

Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More

1 hour ago

ZIM vs BAN: Ben Curran और Craig Ervine चमके, Mehidy Hasan Miraz व Taskin Ahmed ने की शानदार गेंदबाजी

ZIM vs BAN: Zimbabwe vs Bangladesh मुकाबले में Ben Curran, Brad Evans और Mehidy Hasan… Read More

1 hour ago

Trump News: Iran War के बीच बढ़ा तनाव, Hormuz संकट से Crude Oil Price में उछाल, जानें ताजा अपडेट

Trump News: Iran War और US-Iran तनाव ने बढ़ाई दुनिया की चिंता Trump News एक… Read More

1 hour ago

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने जताई चिंता

E20 पेट्रोल को लेकर बढ़ी बहस, पेट्रोल में बायोफ्यूल मिलाने पर कई वाहन चालकों ने… Read More

2 hours ago

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार का नाम नहीं

लॉरेंस बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ा एक्शन, निज्जर हत्या मामले में आरोप तय; भारत सरकार… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.