Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर और गान का शुभारंभ करेंगे

36वें राष्ट्रीय खेलों का पूर्वावलोकन कार्यक्रम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रविवार शाम अहमदाबाद के ईकेए एरिना ट्रांसस्टेडिया में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर इस आकर्षक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस भव्य समारोह में राज्य भर से 9,000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पूर्वावलोकन कार्यक्रम में खेल के शुभंकर और गान के शुभारम्भ के साथ-साथ एक विशिष्ट वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण भी किया जाएगा तथा यही देश के सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत होगी।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, “हम राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करके खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम भारत के शीर्ष एथलीटों और अधिकारियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तथा इसे अब तक का सबसे अच्छा खेल आयोजन बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।”

गणमान्य व्यक्ति, जो कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, उनमें गुजरात के खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधि मंत्री श्री हर्ष सांघवी; अहमदाबाद के मेयर श्री किरीटकुमार जे. परमार; भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अनिल खन्ना; केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, आईएएस, शामिल हैं।

36वें राष्ट्रीय खेल, जिसकी थीम ‘खेल से एकता का उत्सव’ (सेलिब्रेटिंग यूनिटी थ्रू स्पोर्ट्स) है, सात साल के अंतराल के बाद आयोजित किए जा रहे हैं और 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेंगे।

राज्य के कम से कम छह शहर – अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर – मेजबान की भूमिका में होंगे। नई दिल्ली ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धा की मेजबानी करेगा।

28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7,000 एथलीटों के 36 स्पर्धाओं में भाग लेने की उम्मीद है, जिनमें सर्वाधिक पारंपरिक ओलंपिक खेल भी शामिल हैं। मल्लखंब और योगासन जैसे स्वदेशी खेल भी पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे।

इससे पहले 2015 में केरल में खेल आयोजित किए गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

8 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

14 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

14 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

4 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 days ago

This website uses cookies.