Categories: News-Headlines

गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में छह हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के फरीदाबाद में जन उत्थान रैली में 6 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 5 हजार 600 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्‍यास शामिल है। गृह मंत्री ने सोनीपत में 590 करोड़ रुपये की लागत से 161 एकड़ भूमि में फैले रेल कोच नवीनीकरण कारखाने, रोहतक में लगभग 315 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और 105 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा पुलिस निवास परिसर, भोंडसी का उद्घाटन किया। उन्‍होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

अमित शाह ने इन परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने शासन के आठ गौरवशाली वर्ष पूरे करने के लिए हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी। गृहमंत्री ने कहा कि राज्‍य में भाजपा के आठ वर्ष के कार्यकाल में, पिछले 50 वर्षों में सत्‍ता में रही सरकारों की तुलना में अधिक विकास कार्य किये गये। उन्‍होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्‍व में राज्‍य में भ्रष्‍टाचार नहीं हुआ और गुंडागर्दी खत्‍म कर राज्‍य को सुरक्षित बनाया गया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों पर ध्‍यान दिया और नरेन्‍द्र मोदी सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं लागू कीं। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्‍य है, जो केरोसिन तेल और धुएं से मुक्‍त है, क्‍योंकि प्रत्‍येक परिवार के पास एलपीजी सिलेण्‍डर है। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा दूध और अनाज उत्‍पादन में दूसरे स्‍थान पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

6 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

6 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

7 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

7 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

7 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.