गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की आज गांधीनगर में बैठक होगी। बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अर्जुन मुंडा और बी. एस. येडियुरप्पा पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल होंगे। गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में भारतीय जनता पार्टी को 156 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने 17 और आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है।
शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समारोह में शामिल होंगे।
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए चौदहवीं विधानसभा को भंग कर दिया है। प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा ने अगली सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। इससे पहले राजभवन में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अपने पूरे मंत्रिमंडल सहित अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है। हालांकि पूरी संभावना है कि भूपेन्द्र पटेल को विधायक दल के नेता के रूप में फिर चुना जाए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को एक लाख 92 हजार से अधिक वोटों से हराकर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए घाटलोडिया सीट पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा। सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ नये मंत्रिपरिषद के भी शपथ लेने की संभावना है और गुजरात में नये मंत्रिमंडल के गठन की अटकलें अभी से शुरू हो गई हैं।
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment