Categories: News-Headlines

गंगा ब्रिज सहित झारखंड में न्यू लिंक NH-133B का निर्माण, बिहार में मनिहारी बाईपास का निर्माण और NH-131A के चौड़ीकरण का कार्य अक्टूबर, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य

गंगा बैराज सहित झारखंड में 0.200 किमी से 15.885 किमी तक न्यू लिंक एनएच- 133बी का निर्माण, बिहार में 0.00 किमी से 5.500 किमी तक मनिहारी बाईपास का निर्माण और 5.500 किमी से 6.000 किमी तक एनएच-131 के 4 लेन मानकों में चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कई ट्वीट्स के माध्यम से यह जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 21.68 किमी लंबी एनएच-133बी परियोजना का नया लिंक अपनी तरह की विशेष परियोजना है, जिसमें 6 किमी लंबा गंगा ब्रिज (दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ब्रिज), मनिहारी बाईपास और एनएच-131ए का चौड़ीकरण शामिल है।

नितिन गडकरी ने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद इस राजमार्ग से साहिबगंज (झारखंड) और मनिहारी जुड़ जाएंगे और इसका उद्देश्य यात्रा की दूरी मौजूदा सफर की तुलना में घटाकर 10 फीसदी करना है। यह पूर्वोत्तर के लिए रणनीतिक संपर्क बिंदु का भी काम करेगा। उन्होंने कहा, वर्तमान में 1,900 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 2,750 निर्माण मजदूर काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे भागलपुर में विक्रम शिला सेतु पर यातायात में कमी आएगी और स्थानीय आबादी के लिए रोजगार के अवसरों के सृजन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को अक्टूबर, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हर जगह असाधारण बुनियादी ढांचे के विजन के साथ न्यू इंडिया का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

3 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

3 days ago

This website uses cookies.