खान मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांथा राव ने कल कोलकाता में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के कारपोरेट कार्यालय का दौरा किया और कंपनी के कामकाज की समीक्षा की।
ताम्र भवन में स्थित एचसीएल कारपोरेट कार्यालय के अपने पहले दौरे पर आए वी.एल. कांथा राव का एचसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम शर्मा ने निदेशक (ओपी) संजय पंजियार, निदेशक(एम) संजीव कुमार सिंह, , सीवीओ उपेन्द्र कुमार पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
एक विस्तृत प्रस्तुति में वी.एल. कांथा राव को कंपनी की चल रही परियोजनाओं के साथ-साथ उसकी समग्र गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। बैठक के दौरान वी.एल. कांथा राव ने एचसीएल के वरिष्ठ कार्यकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की। भारत में एकमात्र तांबा खननकर्ता के रूप में कंपनी की विशिष्ट स्थिति की सराहना करते हुए उन्होंने सभी से तांबा अयस्क और मेटल-इन-कंसेंट्रेट के उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया।
वी.एल. कांथा राव ने कहा कि खान मंत्रालय प्रशासनिक और नीतिगत मामलों में हर संभव समर्थन, सहयोग और सहायता प्रदान करेगा। वी.एल. कांथा राव ने एचसीएल कर्मियों को कंपनी का उज्जवल भविष्य बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment