Categories: News-Headlines

कोयला PSU ने जनवरी, 2024 तक वार्षिक पूंजीगत व्यय लक्ष्य का 95.83 प्रतिशत हासिल किया

कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत कोयला सार्वजनिक उपक्रम भारतीय अर्थव्यवस्था को बदलने में सहायता और योगदान करने के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के सिलसिले में सबसे आगे रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में, कोयला सीपीएसई ने भरपूर तरीके से कैपेक्स लक्ष्य को प्राप्त किया है। वित्तवर्ष 21-22 में, सीआईएल और एनएलसीआईएल ने अपने लक्ष्य का क्रमशः 104.88 प्रतिशत और 123.33 प्रतिशत हासिल किया था। इसी तरह का प्रदर्शन वित्त वर्ष 2022-23 में दोहराया गया, जहां दोनों कोयला सीपीएसई ने अपने लक्ष्य का लगभग 113 प्रतिशत हासिल किया।

कोयला मंत्रालय का 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय लक्ष्य 21,030 करोड़ है। जनवरी 2024 तक, 20,153 करोड़ रुपये हासिल किए गए हैं, जो वार्षिक लक्ष्य की दिशा में 95.83 प्रतिशत की प्रगति है। जैसे-जैसे हम 2023-24 के चालू वित्तीय वर्ष में आगे बढ़ रहे हैं, सीआईएल और एनएलसीआईएल दोनों एक बार फिर अपने कैपेक्स लक्ष्य को पार करने की राह पर हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दो महीनों में प्रमुख कैपेक्स निवेशों के साकार होने के साथ, यह अनुमान लगाया गया है कि सीआईएल और एनएलसीआईएल दोनों अपने वार्षिक कैपेक्स लक्ष्य को पार कर जाएंगे, जिससे भारत की आर्थिक विकास गति को और बढ़ावा मिलेगा।

कैपेक्स आर्थिक गतिशीलता के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है, जिसका समग्र अर्थव्यवस्था पर कई गुना और धीरे-धीरे प्रभाव पड़ता है, जिससे खपत, मांग और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलता है, रोजगार और लंबे समय तक चलने वाला बुनियादी ढांचा तैयार होता है तथा  दीर्घकाल में देश को सतत लाभ मिलता है।

Leave a Comment

Recent Posts

सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार)

वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी。इस दिन शिवलिंग पर… Read More

2 hours ago

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

15 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

20 hours ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

20 hours ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

21 hours ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.