वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों के मध्य कोयला उद्योग के सूचकांक ने 10.9 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की है। कोयला क्षेत्र ने नवंबर के दौरान 185.7 अंक अर्जित किए, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में इसने 167.5 अंक हासिल किये थे। कोयला क्षेत्र का संचयी सूचकांक अप्रैल-नवंबर, 2023-24 के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.8 प्रतिशत बढ़ गया है।
नवीनतम आंकड़ों से यह पता चलता है कि आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में नवंबर 2023 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज हुई है।
आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, विद्युत, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात के संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन क्षमता को मापता है।
कोयला उद्योग के सूचकांक में यह बढ़ोत्तरी मुख्य रूप से नवंबर 2023 के महीने के दौरान कोयला उत्पादन में भारी वृद्धि के कारण हुई है, जो 84.52 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान हुई 76.16 मीट्रिक टन उत्पादन से अधिक है। इस प्रकार उत्पादन में 10.97 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।
कोयला मंत्रालय ने अपनी विभिन्न रणनीतिक पहलों के माध्यम से इस विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन पहलों में वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए नीलामी-आधारित व्यवस्था के माध्यम से घरेलू उत्पादन को बढ़ाना, घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने के लिए माइन डेवलपर सह ऑपरेटरों (एमडीओ) को शामिल करना तथा कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राजस्व-साझाकरण मॉडल पर बंद खदानों को दोबारा खोलना आदि शामिल हैं।
कोयला क्षेत्र की उल्लेखनीय वृद्धि और आठ प्रमुख उद्योगों के समग्र विकास में इस क्षेत्र का योगदान कोयला मंत्रालय द्वारा लगातार की जा रही पहलों का प्रमाण है। कोयला मंत्रालय के ये प्रयास “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं जो आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं।
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More
आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की वैकल्पिक T20 Playing XI, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment