केरल के वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हुई, अब तक कुल 116 लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। NDRF की टीम द्वारा बचाव अभियान जारी है। केरल सरकार ने आज और कल राज्य में आधिकारिक शोक की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा-“वायनाड के कुछ हिस्सों में हुए भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है। केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता… Read More
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई, 2026… Read More
सऊदी अरब ने अपने सैन्य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More
अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति ट्रम्प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment