Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में विकसित भारत 2047 के दृष्टि-पत्र और आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर हुई विस्‍तार से चर्चा हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में, केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में, भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने संबंधी दृष्टि-पत्र तथा अगले पांच वर्ष की कार्य-योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि मई में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद के सौ दिन की कार्ययोजना क्‍या हो।

विकसित भारत का खाका 2 वर्ष से भी अधिक की तैयारी का परिणाम है। इसके लिए सभी मंत्रालयों, राज्‍य सरकारों, शिक्षा संस्‍थानों, औद्योगिक निकायों, प्रबुद्ध समाज और वैज्ञानिक संगठनों के साथ व्‍यापक परामर्श किया गया है और युवाओं से भी सुझाव लिए गए हैं। इसके अलावा, दो हजार सात सौ से अधिक बैठकों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। सरकार को 20 लाख से अधिक युवाओं के सुझाव प्राप्‍त हुए।

विकसित भारत के संकल्प-पत्र में राष्‍ट्रीय दृष्टिकोण, आकांक्षाओं, लक्ष्‍यों और कार्ययोजनाओं की स्‍पष्‍ट रूपरेखा प्रस्‍तुत की गई है। इसमें आर्थिक वृद्धि, सतत विकास लक्ष्‍यों, जीवन-यापन की बेहतरी, कारोबारी सुगमता, बुनियादी ढांचे और समाज कल्‍याण के क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

आज की बैठक में कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इस वर्ष अप्रैल और मई के महीनों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए, आज की बैठक मौजूदा सरकार की मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक हो सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

APEDA ने पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 70 वर्ष के पट्टे समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम… Read More

2 hours ago

वित्त वर्ष 2026-27 में ₹51,383 करोड़ के निवेश से 62 जहाज़ों की योजना: सर्बानंद सोनोवाल

समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए, होर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति… Read More

6 hours ago

DRDO और भारतीय नौसेना ने सफलतापूर्वक नौसेना की लघु दूरी की जहाज-रोधी मिसाइल का पहला सैल्वो लॉन्च किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा में बंगाल की खाड़ी… Read More

6 hours ago

अमरीका ने संकेत दिया है कि ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी लंबे समय तक जारी रह सकती है

अमरीका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमरीका ने संकेत दिया है कि… Read More

6 hours ago

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम में प्रस्‍तावित संशोधनों के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की

सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों की रूपरेखा प्रस्तुत करके हुए… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.