Categories: News-Headlines

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर आज नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान फिरोजपुर फीडर के माध्यम से राजस्थान में सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें संसद सदस्य निहाल चंद, विधायक जयवीर सिंह बराड़, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा, राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसानों के साथ केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), राजस्थान के जल संसाधन विभाग और पंजाब के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा फिरोजपुर फीडर (51 किलोमीटर लंबी) के पुनर्वास और रीलाइनिंग के लिए केंद्रीय जल आयोग को सौंपी गई प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट को स्वीकृति दे दी गई है। यह नहर बीकानेर नहर को पानी की आपूर्ति करती है जिससे राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले को लाभ होता है। पंजाब और राजस्थान के अधिकारियों को जल्द से जल्द डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को सौंपने के निर्देश दिए गए। माननीय मंत्री महोदय ने केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द प्रस्तुत किए गए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की जांच करें और बाद में जल संसाधन (डीओडब्ल्यूआर), नदी विकास (आरडी) और गंगा संरक्षण (जीआर) विभाग की सलाहकार समिति द्वारा अनुमोदन प्राप्त करें। उपरोक्त के अलावा, बैठक में पानी और सिंचाई से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

8 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

14 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

14 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

14 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

14 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.