Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री में पीथमपुर में M&M के फार्म मशीनरी प्लांट का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पीथमपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पहले ग्रीनफील्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत इस मुकाम पर पहुँच गया है कि दुनिया आशाभरी निगाहों से हमें देखती है। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए हमें टेक्नोलॉजी से पूरी तरह सुसज्जित होना पड़ेगा।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि आज हर जगह लोग दिखाते है कि ये मेक इन इंडिया है। हम भारतीय है, ये हमारे लिए गौरव की बात है, वहीं हमारे उत्पाद हमें गौरवान्वित करें, यह और भी गर्व की बात है। ये बात हमारे प्रधानमंत्री के काम करने की स्प्रिट को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मेकेनाइजेशन और टेक्नोलॉजी की आज बहुत आवश्यकता है। देश-दुनिया की आबादी निरंतर बढ़ रही हैं, जलवायु परिवर्तन की चुनौती भी हमारे समक्ष है। हमें न केवल हमारा उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाना है, बल्कि घरेलू के साथ ही अन्य देशों को भी मानवीयता के नाते आपूर्ति करना है, जिसके लिए और भी काफी काम करना होगा।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी व्यापक दूरदृष्टि के कारण गरीबों के जन-धन बैंक खाते खुलवाएं, जिनमें आज 1.46 लाख करोड़ रुपये जमा है, जिससे अर्थव्यवस्था का चक्र तेजी से घूम रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने शौचालय बनाने का अभियान चलाया और देश को ओडीएफ मुक्त करवाने के साथ ही वैश्विक रैंकिंग में आगे बढ़ाया। उन्होंने गरीब महिलाओं के खातों में लिक्विड मनी उपलब्ध करवाई, वहीं कोरोना के संकटकाल में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन वितरण किया। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि देश की इस आधी आबादी का विकास किए बगैर भारत को विकसित बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे ये कार्य ऐतिहासिक है, जिनका दूर तक सकारात्मक असर होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज क्वालिटी परखने की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं। ब्रांडिंग और क्वालिटी की विश्वसनीयता देश-दुनिया मे बढ़ रही हैं। ऐसे में कृषि उपकरणों की दृष्टि से इस प्रकार समग्रता से निर्माण महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा किया गया पहला अभिनव प्रयोग है, इस कंपनी के द्वारा फार्म उपकरणों के निर्यात का लक्ष्य भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हमारी बादशाहत पूरी दुनिया में हो। घरेलू जरुरतों की पूर्ति के साथ ही दुनिया को भी आपूर्ति करने से भारत विकसित होगा और विश्व गुरू के रूप में भी ख्याति कायम होगी। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, इसे सिद्ध करने में हमारा अपना योगदान भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि विदेश में उच्च शिक्षा और अच्छे जॉब के बाद भी अनेक युवा आज भारत वापस आकर खेती की ओर आकर्षित हुए है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.