केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने आपात स्थिति में कुछ एहतियाती प्रतिबंधों के साथ कॉर्बेवैक्स, कोवोवैक्स टीके और संक्रमण प्रतिरोधी दवा मोलनुपिरवीर के उपयोग को मंजूरी दे दी है। ट्वीट संदेशों में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में निर्मित पहले कॉर्बेवैक्स टीके को आरबीडी ने विकसित किया है और यह प्रोटीन युक्त टीका है। यह हैदराबाद की फर्म बायोलॉजिकल-ई ने बनाई है। कोवोवैक्स टीका पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा कि मोलनुपिरवीर का निर्माण देश में 13 कंपनियां करेंगी, जिनका इस्तेमाल आपात स्थिति में वयस्क रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया और टीकों की सभी मंजूरियां महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को और मजबूत करेंगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More
हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों… Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More
भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment