Categories: News-Headlines

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज 17 उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज 17 उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इसमें ओडिशा की आठ, आंध्र प्रदेश की पांच, बिहार की तीन और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्‍मीदवार की घोषणा की गयी है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.एम. पल्‍लम राजू को आंध्र प्रदेश की ककीनाडा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की 11वीं लिस्ट। pic.twitter.com/TpMaGKiSdD

— Congress (@INCIndia) April 2, 2024

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष वाई एस शर्मीला रेड्डी कडप्‍पा सीट से और पार्टी नेता जे डी सीलम बापटला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर बिहार की कटिहार सीट से जबकि अमीर चंद नायक ओडिसा की कंधमाल लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार होंगे।

इसी के साथ पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक सौ चौदह उम्‍मीदवारों और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्‍मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की गई। pic.twitter.com/MfiwfDwyRp

— Congress (@INCIndia) April 2, 2024

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.