Categories: News-Headlines

कर्नाटक में लगातार तेज वर्षा जारी, भूस्खलन से तीन मजदूरों की मौत

कर्नाटक में दक्षिण और उत्तर कन्नड़, उडुप्पी तथा कोडागु जिलों में लगातार तेज वर्षा जारी है। इन जिलों में शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस बीच, दक्षिण कन्नड़ जिले के पंजीकल्लु गांव के मुक्कुड़ा में आज भूस्खलन से तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक मजदूर केरल के रहने वाले थे। राज्‍य के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित मजदूरों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस बीच, कुमारधारा और नेत्रावती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

राजस्व मंत्री आर0 अशोक ने आज कोडागु जिले के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश के कारण जिनके घर तबाह हो चुके हैं उन्‍हें सरकार पांच-पांच लाख रूपये का मुआवजा देगी। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।

उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश जारी है और सहायक नदियाँ गंगावली, काली अग्नाशी और श्रावती खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला प्रभारी मंत्री कोट्टा श्रीनिवास पुजारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और तत्काल राहत तथा बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Recent Posts

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

2 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

7 hours ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

7 hours ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

7 hours ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

8 hours ago

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘हम उनके साथ सही नहीं कर रहे’

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.