Categories: News-Headlines

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 28 अप्रैल को समय पूर्व चुनाव कराने को कहा

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अचानक देश में 28 अप्रैल को चुनाव कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लिबरल पार्टी की वर्तमान सरकार से अधिक मजबूत जनादेश वाली सरकार सुनिश्चित करने के लिए समय पूर्व चुनाव की घोषणा की गयी है।

पड़ोसी देश अमरीका से व्‍यापार युद्ध और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा को अमरीका में 51वें राज्‍य के रूप में मिलाने के खतरे को देखते हुए यह महत्‍वपूर्ण फैसला किया गया है। कनाडा ने अमरीका का 51वां राज्‍य बनने से स्‍पष्‍ट तौर पर इनकार कर दिया है।

कार्नी ने कहा कि उन्‍होंने गर्वनर जनरल से संसद भंग करने और 28 अप्रैल को चुनाव कराने का अनुरोध किया है और यह अनुरोध स्‍वीकार कर लिया गया है।

जस्टिन ट्रूडो को अपनी पार्टी के भीतर और विपक्ष के बढ़ते दबाव के कारण पद छोड़ना पडा था जिसके बाद मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने। इस नए मंत्रिमंडल ने 14 मार्च को शपथ ली थी।

लिबरल पार्टी एक दशक से सत्ता में रही है लेकिन जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व में लोकप्रियता खोती चली गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.